Friday, 4 September 2026
To verify your identity, please log on to verify.newsindiatv.in. ----------------- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया verify.newsindiatv.in पर लॉग इन करें।
ब्रेकिंग
google.com, pub-7717840307857710, DIRECT, f08c47fec0942fa0
📖 2 मिनट पढ़ें शहर और राज्य

अदवा बांध के 5 गेट खुले, पुल पर बहा पानी

अदवा बांध के 5 गेट खुले, पुल पर बहा पानी

अदवा बांध के पांच गेट खोले गए, हलिया-हथेड़ा पुल पर पानी का तेज बहाव हलिया मिर्जापुर। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते स्थानीय विकास खंड स्थित अदवा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए बांध के पांच गेट खोलकर अदवा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।बांध से पानी छोड़े जाने के बाद अदवा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हलिया-हथेड़ा मार्ग पर स्थित पुल के ऊपर से नदी का पानी बहने लगा है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित होने लगी है। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीण अपने घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हुए हैं। कई घरों में नदी का पानी प्रवेश करने की जानकारी सामने आई है। पानी बढ़ने की आशंका के चलते लोग अपने सामान को समेटकर सुरक्षित ठिकानों की ओर जाने की तैयारी कर रहे हैं रविवार रात से लगातार जारी बारिश के कारण अदवा नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना बनी हुई है। नदी के आसपास रहने वाले लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। ग्रामीण लगातार नदी के जलस्तर और बांध से छोड़े जा रहे पानी की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं वहीं पुल के ऊपर पानी बहने के कारण आवागमन को लेकर भी परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो क्षेत्र में स्थिति और विकट हो सकती है।

← सभी खबरें